छत की कहानी

उस छत ने
 कितनी कहानियां
 सुनी है हमारी 
समग्र रूप से 
छतों ने 
कितनी कहानियां 
सुनी है हमारी 
परंतु 
क्या हम में से किसी ने 
कभी किसी छत की 
अकेले या समग्र की 
कोई कहानी सुनी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोचा छाते ने

मेरी दीर्घकालीन स्मृति